Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट Direct Link, यहां डालें अपना रोल नंबर - bausabour.org.in

Table of Contents

Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates : today BSEB inter result biharboardonline sarkari result-career news

Bihar Board 12th Result 2023 Date , BSEB 12th Result 2023 Live Updates- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in  व results.biharboardonline.com पर जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने जारी किए। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम घोषित होने के बाद बीएसईबी स्क्रूटिनी की  विंडो खोलेगे जहां छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को री-चेकिंग/पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति पेपर शुल्क देना होगा। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं तो उसे निश्चित तौर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करना चाहिए।

Bihar Board Inter result 2023 Live Updates : यहां पढ़ें बोर्ड बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट लाइव अपडेट

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स वोकेशनल 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2023 का रिजल्ट

Tue, 21 Mar 2023 02:25 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने नतीजे जारी किया। 









Tue, 21 Mar 2023 02:20 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर का लिंक कुछ देर में दिखने लगेगा

बिहार बोर्ड इंटर परिणाम का लिंक चंद मिनटों में एक्टिव होने वाला है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जैसे ही रिजल्ट जारी करेंगे, वेबसाइट पर लिंक दिखने लगेगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर  व रोल कोड से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 02:10 PM

BSEB 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जल्द

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी बोर्ड कार्यालय पहुंचे गए हैं। नतीजे कुछ देर में देख सकेंगे। लिंक एक्टिव होने वाला है।

Tue, 21 Mar 2023 02:03 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Live: पिछले साल से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट बेहतर होने की सूचना

बिहार बोर्ड रिजल्ट पिछले साल की तुलना में कुछ प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है। जमुई,भागलपुर,सारण,मुजफ्फरपुर,मधुबनी,मोतिहारी,पटना,समस्तीपुर,सासाराम,गोपालगंज,वैशाली,बांका,गया,नवादा,लखीसराय,इन जिलों के टॉपर्स के शामिल होने की सूचना।

Tue, 21 Mar 2023 02:02 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Live: एक जिले से ज्यादा टॉपर होने के चलते वेरिफिकेशन में समय लगा

एक जिले से कई सारे टॉपर होने के चलते बिहार बोर्ड रिजल्ट के मेरिट होल्डर्स की वेरिफिकेशन में समय लगा। इसलिए कुछ दिन बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कुछ दिन लेट हुए।

Tue, 21 Mar 2023 01:58 PM

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

-बिहार बोर्ड रिजल्ट आने के बादआधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

-अब होमपेज पर दिए गए रिजल्ट की लिंक पर जाएं.

-मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

-Bihar Board Inter Result 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा.

Tue, 21 Mar 2023 01:56 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: बिहार दिवस पर हो सकता है टॉपरों का सम्मान

बताया जा रहा है कि 22 मार्च बिहार दिवस के दिन इंटर के टॉपरों को सम्मानित किया जा सकता है। नीतीश कुमार बिहार बोर्ड इंटर में टॉप करने वाले छात्रों का सम्मान कर सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:55 PM

Bihar Board Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी करने तैयारी पूरी, थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब से थोड़ी ही देर में रिजल्ट जारी किया जाना है। शिक्षा मंत्री के पहुंचने की खबर है।

Tue, 21 Mar 2023 01:50 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार 12वीं परिणाम 2023- रिजल्ट घोषणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय

बीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। शिक्षा मंत्री का  इंतजार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार हो चुका है। शिक्षा मंत्री जल्द ही आकर परिणामों की घोषणा करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। सभी प्रमुख डिटेल्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:45 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार 12वीं परिणाम 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या क्या डिटेल्स दी जाएंगी

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम और प्रमुख आंकड़ों जैसे पंजीकृत छात्रों की संख्या, उपस्थित, अनुपस्थित, उत्तीर्ण, पास प्रतिशत, स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत, डिवीजन वाइज रिजल्ट आदि की घोषणा की जाएगी। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा करेगा।

Tue, 21 Mar 2023 01:37 PM

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2023- इन विवरणों को तैयार रखें

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थी अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर, रोल कोड, पंजीकरण संख्या को हाथ में रखें। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:33 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार 12 वीं का परिणाम 2023- 30 मिनट बाद होगा जारी

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की आधिकारिक घोषणा में लगभग 30 मिनट शेष हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। शिक्षा मंत्री नतीजों का ऐलान करेंगे। वह टॉपरों के नामों का भी ऐलान करेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 01:24 PM

Result Bihar Board 2023 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं टॉपरों को बंपर प्राइज

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं के टॉपरों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर प्राइज दिए जाते हैं। इंटर की हर स्ट्रीम के के टॉप 5 स्टूडेंट्स को प्राइज मिलता है। हर स्ट्रीम के टॉपर को एक-एक लाख रुपये मिलते हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र को 75-75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 50-50 हजार रुपये दिये जाते हैं। साथ ही मेधा सूची में शामिल सभी छात्रों को एक-एक लैपटॉप, किंडल और ई बुक रिडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

Tue, 21 Mar 2023 01:21 PM

BSEB Bihar Board Inter Result 2023 : जानें बिहार बोर्ड इंटर पासिंग मार्क्स नियम

BSEB Bihar Board Inter Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। जबकि भाषा विषयों में सफल होने के लिए 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।  जो किसी भी विषय में इतने न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाएगा उसे उस विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। दो से ज्यादा विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल न कर पाने पर उसे परीक्षा में फेल करार दे दिया जाएगा। अगर कोई एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाता तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:14 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2017 की बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत – वर्ष 2017 में इंटर में 30.11 फीसदी ही पास हो सके थे। आर्ट्स में 37.13 व कॉमर्स में 73.76 फीसदी पास हुए थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:13 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2018 में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कैसा रहा था

वर्ष 2018 में सिर्फ 52.95 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए थे। साइंस में 45 फीसदी, आर्ट्स में 61 फीसदी और कॉमर्स में 91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।  तीनों स्ट्रीम में कुल मिलाकर 11.9 लाख में से 6.31 लाख विद्यार्थी ही पास हुए थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:13 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2019 में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कैसा रहा था

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2019 में कुल पास प्रतिशत 79.76 रहा था। आर्ट्स में कुल 76.53 फीसदी छात्र, कॉमर्स में 93.02 फीसदी और साइंस स्ट्रीम में कुल 81.20 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:13 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2020 का बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कैसा रहा था

वर्ष 2020 में बिहार बोर्ड इंटर में  80.44 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। साइंस में परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 77.39,  कॉमर्स में 93.26 फीसदी और आर्ट्स में 81.44 प्रतिशत रहा था।

Tue, 21 Mar 2023 01:12 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2021 में बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम 2021 में 78.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। यह इससे पहले वाले वर्ष यानी 2020 के मुकाबले 2.4 फीसदी कम था। स्ट्रीम वाइज देखें तो आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 
 

Tue, 21 Mar 2023 01:07 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : पिछले साल का बिहार बोर्ड इंटर परिणाम कैसा रहा था

पिछले वर्ष यानी साल 2022 में बिहार  बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 79 फीसदी, कॉमर्स में 90.38 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं साइंस में 79.81 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वर्ष 2022 का इंटर का औसत पास प्रतिशत 80 रहा था। पांच साल पहले वर्ष 2018 में सिर्फ 52.95 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए थे जबकि इससे पहले 2017 में 70 फीसदी पास नहीं सके थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:02 PM

BSEB Bihar Board Inter Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले पांच में कब-कब जारी हुए

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले पांच में कब-कब जारी हुए

2023 21 मार्च

2022    16 मार्च

2021    26 मार्च

2020    24 मार्च

2019    30 मार्च

2018    6 जून
 

Tue, 21 Mar 2023 12:54 PM

BSEB 12th Result 2023: जानें बिहार बोर्ड इंटर ग्रेस मार्क्स का नियम

BSEB 12th Result 2023 grace marks: बिहार बोर्ड कई बार कुछ नंबर से रहे स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देकर भी पास करता है। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8 नंबर से फेल हो जाता है तो उसे 8 नंबर बतौर ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। वहीं अगर छात्र 4-4 नंबर से दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे ग्रेस मार्क्स के तौर पर 4-4 नंबर देकर पास घोषित कर दिया जाता है। दो साल पहले ग्रेस मार्क्स की मदद से इंटर में 97,474 विद्यार्थी और पास हुए थे। इनमें आर्ट्स के 53,939, कॉमर्स के 1,814, साइंस के 41,691 और वोकेशनल के 30 विद्यार्थी पास हुए थे। हालांकि इस वर्ष बिहार बोर्ड की तरफ से यह कंफर्म नहीं किया है कि वह ग्रेस मार्क्स देकर स्टूडेंट्स को पास करेगा या नहीं।

Tue, 21 Mar 2023 12:47 PM

Bihar Board 12th Result 2023, BSEB 12th Result : सिर्फ एक घंटा बाकी

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ एक घंटा बाकी रह गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी हो चुकी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो० चन्द्रशेखर, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 12:40 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखें

Bihar Board 12th Result 2023 : छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड तैयार रखें। उन्हें रोल नंबर और रोल कोड जैसी डिटेल्स एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी। इन डिटेल्स के साथ वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करना होगा।

Tue, 21 Mar 2023 12:34 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट में इन जिलों के टॉपर्स हो सकते हैं लिस्ट में

जमुई, भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मोतिहारी, पटना, समस्तीपुर, सासाराम, गोपालगंज, वैशाली, बांका, गया, नवादा, लखीसराय – इन जिलों के छात्रों के टॉपरों की लिस्ट के शामिल होने की सूचना।

Tue, 21 Mar 2023 12:20 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : औरंगाबाद जिले के सबसे अधिक टॉपर्स की सूचना

औरंगाबाद जिले के सबसे अधिक टॉपर्स की सूचना है। बताया जा रहा है कि एसएस कॉलेज के सबसे अधिक टॉपर्स हो सकते हैं। 

Tue, 21 Mar 2023 12:02 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड ने इंटर रिजल्ट के डेट व टाइम का ऐलान

आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 11:36 AM

Bihar Board 12th Result Live: आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

Bihar Board 12th Result Live : बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा  मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।

Tue, 21 Mar 2023 11:29 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: क्यों हो रही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के ऐलान में देरी

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही कुछ रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं बिहार दिवस के चलते बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा में देरी न हो रही हो। बिहार दिवस 22 मार्च को होता है और राज्य सरकार के कई कार्यक्रम होते हैं। कहा जा रहा है कि 22 मार्च को बिहार दिवस के आयोजन के बाद इंटरमीडिएट परिणाम 2023 घोषित हो सकता है। बिहार दिवस के कार्यक्रमों में बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारी व्यस्त हैं।

Tue, 21 Mar 2023 10:47 AM

Bihar Board 12th Result 2023: कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अगर कोई छात्र एक यो दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करने से चूक जाता है तो उसे परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट घोषणा के कुछेक महीनों बाद आयोजित की जाएगी।

Tue, 21 Mar 2023 10:08 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : स्कूलों से मिलेगी बिहार बोर्ड इंटर की मार्कशीट

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। जिसमें 13 लाख से भी अधिक छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। रिजल्ट  की घोषणा के बाद छात्रों को फिजिकल मार्कशीट यानी उसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।

Tue, 21 Mar 2023 10:05 AM

Bihar Board 12th Result 2023: पिछले साल का बिहार बोर्ड इंटर परिणाम

BSEB Bihar Board Inter Result 2023: पिछले साल यानी वर्ष 2022 की बात करें तो बिहार बोर्ड इंटर में कुल 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल 641829 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 528817 लड़कियों ने परीक्षा पास की थी।

Tue, 21 Mar 2023 10:05 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Date : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा आज संभव

BSEB 12th Result 2023 Date : बिहार 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टॉपरों का सत्यापन हो चुका है। रिजल्ट की घोषणा करना बाकी है।

Tue, 21 Mar 2023 09:44 AM

Bihar Board 12th Result 2023- 22 मार्च को रिजल्ट घोषित होने का फेक नोटिस वायरल

सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 22 मार्च को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा घोषित किया जाएगा। नोटिस का रंगरूप हूबहू बिहार बोर्ड की ओर से अकसर जारी किए जाने वाले नोटिसों जैसा लग रहा है। लेकिन यह नोटिस पूरी तरह फर्जी है। बिहार बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। 

Tue, 21 Mar 2023 09:38 AM

Bihar Board 12th Result 2023- क्यों हो रही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में देरी

जिस तरह से बिहार बोर्ड इंटर मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही थी उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि परिणाम 20 मार्च से पहले जारी हो जाएगा। लेकिन अभी तक रिजल्ट की डेट की घोषणा भी नहीं की गई है। ऐसी रिपोर्ट्स है कि टॉपरों की संख्या अधिक होने के चलते वरिफिकेशन प्रक्रिया में समय लग रहा है। हालांकि यह कोई पुष्ट रिपोर्ट नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड आज इंटर रिजल्ट की तिथि का ऐलान कर सकता है।

Tue, 21 Mar 2023 09:32 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : यहां देखें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका

इन स्टेप्स में चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाएं।

स्टेप 2: Bihar Board Inter Result 2023 लिंक कर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां रोल नंबर व रोल कोड डालें। सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे चेक करें।

स्टेप 5: छात्र आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।

Tue, 21 Mar 2023 09:28 AM

BSEB Bihar Board Inter Result 2023: पिछले साल के छात्र स्कूल से ले लें अपने ऑरिजनल सर्टिफिकेट

बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा 2022 में पास हुए स्टूडेंट्स ऑरिजनल सर्टिफिकेट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेज दिए हैं। स्कूलों से इन्हें लेने के लिए कहा है। बोर्ड ने कहा है कि स्कूल इन सर्टिफिकेट को विद्यार्थियों को सौंपें। इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा (वोकेश्नल कोर्स सहित) पास करने वालों के भी सर्टिफिकेट भेजे गए हैं।

Tue, 21 Mar 2023 09:26 AM

Bihar Board Inter Result 2023 : बिहार बोर्ड के इन छात्रों को दी जाएगी कंपार्टमेंट

जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 2 से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र फेल माने जाएंगे। 

Tue, 21 Mar 2023 09:21 AM

Bihar Board Inter Result 2023- शिक्षा मंत्री कर सकते हैं बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का ऐलान

BSEB – हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। साथ ही वे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का ब्योरा देंगे। इसमें पास प्रतिशत व जिलों का रिजल्ट जैसी जानकारी होगी। टॉपरों के नामों की घोषणा भी करेंगे। 

Tue, 21 Mar 2023 09:18 AM

Bihar Board Inter Result 2023 : बीएसईबी इन छात्रों को बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में करेगा फेल

बिहार बोर्ड इंटर में 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम नंबर वालों को न ग्रेस दी जाएगी, न ही कंपार्टमेंट। वे सीधे फेल माने जाएंगे। उन्हें एक और साल उसी क्लास में पढ़ना होगा। वर्ष 2024 की बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा में बैठना होगा

Tue, 21 Mar 2023 09:17 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में री-चेकिंग करवाने का मिलेगा मौका

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम घोषित होने के बाद बीएसईबी स्क्रूटिनी की  विंडो खोलेगे जहां छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को री-चेकिंग/पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति पेपर शुल्क देना होगा। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं तो उसे निश्चित तौर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करना चाहिए।

Tue, 21 Mar 2023 09:14 AM

Tue, 21 Mar 2023 09:14 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023- बिहार बोर्ड इंटर की मार्कशीट कैसे मिलेगी

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा। वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स की मूल मार्कशीट स्कूलों में भेजी जाएगी। सभी स्टूडेंट्स अपने स्कूल से मार्कशीट हासिल कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट में अगर कोई भी गलती होती है तो उसमें सुधार के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। बिहार बोर्ड कुछ समय बाद स्टूडेंट्स को उनके सर्टिफिकेट भी जारी करेगा।

Leave a Comment